बैंक सखी कैसे बने? बैंक सखी बनकर हर महीने कमाए इतने सारे रूपए

आजकल महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं और रोजगार उपलब्ध है जो खासकर कामकाजी महिलाएं के लिए ही बनाया गया है। चलिए स्वागत करते हैं हमारे पेज रोजगार सखी में जहां सिखाई जाती है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कला और रोजगार, तो आज जानेंगे की बैंक सखी क्या है? बैंक सखी कैसे बने?

जैसा की आप जानतें होंगे की ग्रामीण स्तर पर सहायता समूह चलाया जाता है जिसमें महिलाओं की एक समूह पैसों का हिसाब किताब के साथ लोन के साथ कई तरह की सुविधाएं प्रदान करते हैं। ठीक उसी प्रकार जानते हैं की बैंक सखी क्या है? तथा यह कैसे कार्य करते हैं? बहुत सारे को इसकी भली भांति जानकारी होंगे लेकिन आपमें से कई ऐसे भी होंगे जो बैंक सखी के बारे में अच्छे से जानकारी नहीं होंगे तो इस पोस्ट में बैंक सखी से जुड़े सारे सवालों का जबाव दिया जाएगा तो आप पूरे ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं कि बैंक सखी कैसे बने? और बैंक सखी क्या है?

बैंक सखी कैसे बने?
बैंक सखी कैसे बने? बैंक सखी बनकर हर महीने कराएं इतने सारे रूपए

 

बैंक सखी क्या है?

अब जानते हैं कि बैंक सखी क्या होती है? एक पंचायत के अंदर कई स्वयं सहायता समूह होते हैं और इन्ही समूहों में से किसी एक महिला को बैंक सखी के रूप में चुना जाता है जिसे आम भाषा में बैंक सखी के नाम से जानते हैं को नजदीकी बैंक में बैठती है जहां से इन समूहों की वित्तीय लेन देन होते हैं और इन्ही वित्तीय लेन देन को बैंक सखी के द्वारा मदद और जानकारी समूहों को दिया जाता है।

आसान भाषा में ऐसे समझते हैं बैंक सखी क्या है? ग्रामीण क्षेत्र में संचालन होने वाले समूहों की वित्तीय लेन देन को लेखा जोखा और उनके लाभ देने में मदद बैंक में बैठकर जो महिला करती है उसे बैंक सखी कहते हैं। आइए जानते हैं कि बैंक सखी कैसे बने?

 

बैंक सखी कैसे बने?

बैंक सखी कैसे बने? बैंक सखी बनने से पहले अपनी ग्रामीण में संचालित किसी भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा उसके बाद उस समूह में मौजूद अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का मंजूरी होना चाहिए की आपको बैंक सखी की पद दिया जाए। इनसे मंजूरी मिलने के बाद कुछ कागजी कार्यवाही भी आवश्यक होती है जैसे की बैंक सखी बनने वाली महिला कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए साथ ही उन्हें पैसे की हिसाब किताब आनी चाहिए क्योंकि बैंक सखी समूह की वित्तीय कार्य देखती है।

 

बैंक सखी बनने के लिए योग्यता

  • बैंक सखी बनने के लिए स्वयं सहायता समूह की सदस्य होना अनिवार्य होता है।
  • बैंक सखी बनने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बैंक सखी बनने के लिए इच्छुक महिला कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। तथा इन्हे हिसाब किताब आनी चाहिए।
  • 12वीं से ज्यादा पढ़ी लिखी महिला को इस पोस्ट के लिए सबसे पहले वरीयता दी जाती है।
  • बैंक सखी को चयनित करते वक्त उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना होता है।
  • सबसे पहले स्वयं सहायता समूह की मुख्य सदस्य यानी की अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष और सचिव को बैंक सखी बनने के लिए वरीयता दी जाती है।
  • मुख्य सदस्य बैंक सखी बनने के पात्र न होने पर बाकी के सदस्यों को बैंक सखी बनने की पूरी छूट दिया जाता है।

ये पढ़े –

बैंक सखी का चयन कौन करता है?

बैंक सखी का चयन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा किया जाता है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष दर्जा दिया जाता है।

 

बैंक सखी के क्या क्या कार्य होते हैं?

बैंक सखी का मुख्य रूप से कार्य स्वयं सहायता समूहों की वित्तीय निगरानी से लेकर उनके लाभ प्रदान करना होता है जैसे की स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की बैंक में खाता खुलवाना उन्हें लोन दिलवाना साथ ही आपदा राहत कोष दिलवाना इत्यादि बैंक सखी के मुख्य कार्य होते हैं।

 

बैंक सखी की भूमिका

अब जानते हैं की बैंक सखी की भूमिका क्या होती है?- बैंक सखी मी मुख्य भूमिका ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक संवेदनशील जानकारी प्रदान करना और ये निम्नलिखित कार्यों को वे पूर्ण रूप से निभाते हैं-

  • बैंक सखी के द्वारा महिलाओं को वित्तीय सेवा प्रदान करना- ग्रामीण महिलाओं को होनेवाले बैंक की सेवाओं को उपयोग करने में होनेवाले परेशानी को हल करना इसके बदले में उन्हे बैंक की प्रक्रिया को समझाना और उसे आसान रूप से कैसे उपयोग करना है इसकी जानकारी दिया जाता है।
  • महिलाओं को साक्षरता का ज्ञान भी दिया जाता है जिसमें उन्हे संगठन के साथ जुड़ने और उनमें अपनी अहम भूमिका निभाने की पूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • इसके अलावा बैंक सखी का मुख्य भूमिका यह होता है की वे महिलाओं को बैंक में खाता खुलवाने और उन्हे उपयोग करने की पूरी जानकारी देना तथा इसके बाद होनेवाले प्रक्रियाओं के बारे में अच्छे से समझाना।
  • बैंक सखी के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय गणना और सहेजने की प्रक्रिया को आसानी रूप से समझाया जाता है।
  • बैंक सखी के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर पूरा जोर दिया जाता है जिससे वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र महसूस कर सकें।

इन निम्न कार्यों के साथ बैंक सखी ग्रामीण महिलाओं के लिए सदा तैयार रहने की अच्छी प्रशिक्षण दिया जाता है। आशा है की बैंक सखी कैसे बने? इसकी जानकारी समझ पा रहे होगें।

 

बैंक सखी की सैलरी कितनी है।

बैंक सखी को प्रतिमाह ₹4000 से ₹6000 मानदेय भुगतान किया जाता है। जिसमें उनके कार्य के अनुरूप कुछ कमीशन भी होते हैं। जो की समयानुसार इसमें बढ़ोतरी भी देखने को मिलती है।

 

बैंक सखी का इंटरव्यू

आपके द्वारा सवाल यह है कि बैंक सखी कैसे बने जिसकी जानकारी दिया गया अब जानते हैं की बैंक सखी का इंटरव्यू होता है क्या? वैसे तो बैंक सखी के लिए किसी भी प्रकार की कोई इंटरव्यू का निर्धारण नहीं है। फिर भी योग्यता के अनुसार बैंक सखी बनने वाली महिला से वित्तीय संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

 

बैंक सखी की ट्रेनिंग प्रशिक्षण

बैंक सखी को उनके कार्य करने की प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें उन्हें समूह की जानकार और उनमें उपयोग होनेवाले योजनाओं की जानकारी दिया जाता है।

  • कौशल विकास – बैंक सखी को प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों के साथ संवाद करना और उनके प्रश्नों को सुनने समझने की अच्छी प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • साथ ही बैंकिंग लेन देन की प्रक्रिया और इसमें उपयोग होनेवाले नियमों और जानकारी प्रदान करने के लिए सक्षम बनाया जाता है।
  • बैंक सखी को प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय ज्ञान भी दिया जाता है जिसके मदद से वे लेन देन की हिसाब को अच्छे से संचय और अन्य लोगों को प्रदान कर सकें। साथ ही लोन के दौरान लगने वाले ब्याज और प्राथमिक राशि का अच्छी सुझाव और जानकारी प्रदान किया जाता है।

 

बैंक सखी के कार्य क्षेत्र

अब जानते हैं बैंक सखी के कार्य क्षेत्र क्या होते हैं? बैंक सखी का कार्य क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में ही होते हैं। इस पहल के अनुसार बैंक सखी के द्वारा दी जाने वाले लाभ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंब बनाने की कोशिश किया जाता है।

  • बैंक सखी ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करते हैं जहां बैंक सखी महिलाओं को वित्तीय सेवा प्रदान करते हैं।
  • महिलाओं की आर्थिक समस्याओं को निदान करने की पूरी जिम्मेदारी होती है।
  • बैंक सखी पंचायती स्तर पर बैंक शाखा में भी काम करती है जहां अनिवार्य रूप से वह ग्रामीण महिलाओं के खाता खोलने, खाता संचालन, लोन आवेदन प्रक्रिया के साथ बैंक खाता को व्यवस्थित बनाए रखने की पूरी जानकारी दिया जाता है।

बैंक सखी बनने से पहले यह जानना आवश्यक है की बैंक सखी कैसे बने? इसकी अच्छी जानकारी होने के उपरांत आपको कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होनेवाला है।

बैंक सखी के क्या लाभ हैं?

  • बैंक सखी कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं को वित्तीय और आर्थिक समझौता प्रदान करते हैं साथ ही महिलाओं को वित्तीय लेने देन की प्रक्रिया को समझाते हुए उनकी लाभ और हानि का अच्छी तरीका जानकारी देते है।
  • बैंक सखी महिलाओं को आर्थिक कार्य में आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती हैं।
  • बैंक सखी की मदद से बैंक सेवाओं को आम ग्रामीण महिलाओं तक आसानी से पहुंचा कर उन्हें वित्तीय लाभ उठाने में हर तरह से मदद करती है।
  • बैंक सखी के द्वारा रोजाना होने वाले परेशानी और मुद्दों की भी सहायता किया जाता है जिसमें महिलाओं को अपनों खाता की जाँच करने में सहायता करना आदि शामिल होते हैं।
  • बैंक सखी की मदद से बैंक के होनेवाले कार्य के बारे में अच्छी शिक्षा दिया जाता है।
  • बैंक सखी बैंक के सम्बंधित कार्यों में महिलाओं की मदद किया करते हैं जैसे की उन्हें लोन लेने की सुविधा और उनके बारे में स्पष्ट जानकारी देने के साथ पैसे की लेन- देने की प्रक्रिया को भी महिलाओं को समझाया व् बताया जाता है जिसके मदद से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पूर्ण समर्थन करती है।
  • इसके अलावा बैंक सखी ग्रामीण महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए उन्हें आय की स्रोत का निर्माण करते हैं।

 

जैसा की आपको बताया गया की बैंक सखी क्या है? और बैंक सखी कैसे बने? इसमें बैंक सखी बनने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दिया गया। साथ ही बैंक सखी की वेतन और कार्य का भी जिक्र किया गया है। और आपनी सवाल यह था की बैंक सखी कैसे बने? बैंक सखी बनने से पहले पूर्ण प्रक्रिया को समझना आवश्यक है।

ये पढ़ें- स्वयं सहायता समूह की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

निष्कर्ष: बैंक सखी कैसे बने?

आशा और उम्मीद है कि हमारे द्वारा पेश किया गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा जिसमें जाना की बैंक सखी क्या है? बैंक सखी कैसे बने? और बैंक सखी का वेतन कितना होता है? इन सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद अपनी राय जरूर दें ताकी हम अपनी कार्यों को और भी बेहतर बना सके साथ ही इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें।

किसी भी वित्तीय जानकारी या रोजगार से जुड़े जानकारी प्राप्त करने के लिए हमेशा सर्च करें “रोजगार सखी” जहां एक से एक आर्टिकल के जरिए पैसे कमाने का तरीका बताया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मैं पेशे से एक Web Developer हूं, और यहां आपको Financial Tips और नए स्टार्टअप की जानकारी दिया जाएगा।

4 thoughts on “बैंक सखी कैसे बने? बैंक सखी बनकर हर महीने कमाए इतने सारे रूपए”

  1. मैं सुन्दरम् सहायता समूह की सदस्य हूं
    ब्लॉक झींझक कानपुर देहात
    मैं बैंक सखी में नौकरी चाहती हूं

    Reply
    • आप अपनी समूह की अध्यक्ष से बात करें अगर इस बैंक सखी पोस्ट के लिए फॉर्म अप्लाई किया जा रहा है तो अवश्य करें।

      Reply

Leave a Comment