स्वयं सहायता समूह में नौकरियां, महिलाएं को मिलने वाली 11+ नई रोजगार

स्वयं सहायता समूह में नौकरियां कौन कौन सी है? Job in Self Help Group
स्वयं सहायता समूह में नौकरियां कौन कौन सी है?

 

स्वयं सहायता समूह में नौकरियां कौन सी है? स्वयं सहायता समूह की माध्यम से महिलाओं को अनेकों प्रकार की लाभ एवं कार्य दिए जाते हैं जिसके द्वारा महिलाएं अपनी जीविका को सुधार कर एक अच्छी जीवन यापन करने में सहायता की जाती है। Job in Swaym Sahayata Samuh

स्वयं सहायता समूह में रोजगार पाने के लिए निम्न पदों के लिए समूह के सदस्य आवेदन कर सकते हैं। महिलाएं अगर नौकरी या कार्य करना चाहते हैं तो वे स्वयं सहायता समूह की मदद से नौकरी पा सकते हैं जो काफी अच्छी और सुविधाजनक स्थान पर कार्य और जिम्मेदारी सौंपी जाती है। आइए जानते हैं कि स्वयं सहायता समूह में कौन कौन सी नौकरियां दी जाती है? इन नौकरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं स्वयं सहायता समूह में नौकरियां कौन सी है? Job in Self Help Group in Hindi,

 

स्वयं सहायता समूह में नौकरियां

स्वयं सहायता समूह में अनेकों प्रकार की महीलाओं के लिए रोजगार मौजूद हैं। स्वयं सहायता समूह के द्वारा सदस्यों को अध्यक्ष की नौकरी, सचिव की नौकरी, बिजली सखी की नौकरी, जल सखी की नौकरी, कृषि सखी की नौकरी पा सकते हैं। जिनमें चयनित महिलाओं को ₹6,000 से ₹9,000 रूपए प्रति माह वेतन दिया जाता है। जिससे महिला अपनी जीवन यापन अच्छी तरह से कर पाएं। महिला सदस्य अपने ग्रामीण क्षेत्र की जीविका के माध्यम से आवेदन कर स्वयं सहायता समूह में नौकरियां का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं निम्न पदों के बारे में जिन्हे स्वयं सहायता समूह के द्वारा आवेदन लिया जाता है।

आइए जानते हैं स्वयं सहायता समूह में दिए जानेवाले रोजगार

 

1. अध्यक्ष का नोकरी

स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष का पद काफी लोकप्रिय पद है इस पद पर नौकरी पाने के लिए सबसे पहले अपने पंचायत या ग्राम स्वयं सहायता समूह का सदस्य होनी चाहिए इसके बाद इस पोस्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसमें न्यूनतम योग्यता 10th होनी चाहिए और आवेदन कर्ता महिला ही हो।

स्वयं सहायता समूह को संचालित करने के लिए एक अध्यक्ष के रूप में नयुक्त होते हैं जो स्वयं सहायता समूह के सदस्यों में से ही पढ़े लिखे योग्य महिला होते हैं। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष समूह को संचालित करने वाले मुख्य अंग होते हैं। जिसके निगरानी और मार्गदर्शन में समूह को संचालित किया जाता है। अध्यक्ष के माध्यम से ही स्वयं सहायता समूह में मिलने वाले लाभ को बाकी सदस्यों तक पहुंचाया जाता है तथा वे ही समूह की निर्माण कार्य और उनका सही से संचालन के लिए जिम्मेवार होते हैं।

 

2. कोषाध्यक्ष की नौकरी

कोषाध्यक्ष स्वयं सहायता समूह की एक महत्वपूर्ण पोस्ट है जो उस स्वयं सहायता समूह की लेखा जोखा का हिसाब किताब रखता हो इस पोस्ट के लिए भी आवेदन करने के लिए कम से कम 12th पास महिलाए होनी चाहिए। और थोड़ी बहुत हिसाब किताब का भी ज्ञान हो ताकी समूह में होनेवाले कार्य एवं गतिविधि के दौरान किए गए खर्च और आय का हिसाब संयोजित रख सकें।

 

ये पढ़े-

स्वयं सहायता समूह सखी क्या है? लोन, लाभ, इसके सदस्यों की वेतन जानकर हैरान हो जाएंगे

3 Most Profitable Business For Ladies महिलाएं घर से कमाएं महीने के लाखों रुपए 2023

3. बैंक सखी की नौकरी

बैंक सखी विशेष रूप से सहायता समूहों के लिए ही बने होते हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय लाभ और उनका हिसाब रख सकें साथ ही बैंकीय सहायता और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इस पोस्ट पर नौकरी करने के लिए कम से कम 12th पास होना अनिवार्य होता है। बैंक सखी का आवेदन स्वयं सहायता समूह की गठन की वरीय अधिकारी के माध्यम से लिया जाता है।

 

4. ग्राम संगठन सदस्य की नौकरी

ग्राम संगठन कई समूहों की मिलाकर बनाई जानेवाला एक संगठन है जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को संचालन और लाभ मुहैया कराया जाता है इस संगठन को चलाने के लिए कई तरह की पद पर महिलाएं कार्यरत होती है। इसमें भी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित सचिव का चयन किया जाता है जो समूह के सदस्यों में से ही योग्यता के अनुसार लिया जाता है। आप चाहे तो इसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

 

5. सचिव की नौकरी

स्वयं सहायता समूह में सचिव का महत्वपूर्ण योगदान होता है हर एक समूह में संचालन करने के लिए एक सचिव का चयन किया जाता है जो महिलाओं के लिए काम करते हैं जैसे की उनकी समस्याएं को आगे पहुंचाना साथ ही उन्हें दी जानेवाले लाभ की जानकारी प्राप्त करना और बाकी सदस्यों तक इसकी जानकारी देना सभी काम सचिव ही किया करते हैं।

 

6. मनरेगा की नोकरी

ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले मनरेगा की कार्य भी अब स्वयं सहायता समूह के द्वारा ही दिया जाता है जिसमें लाभुक सीधे तौर पर महिलाएं होते हैं वैसे महिलाऐं जो पढ़ी लिखी नही होती है या बहुत ही कम पढ़ी लिखी होती हैं और उन्हें रोजगार चाहिए तो ऐसे महिलाएं स्वयं सहायता समूह से संपर्क कर मनरेगा की नौकरी पा सकते हैं जिसमें रोजाना कार्य कर दैनिक मजदूरी ₹400 रूपये कमा सकती हैं।

 

7. जल सखी की नौकरी

स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित जॉब देने की प्रक्रिया में एक पोस्ट जल सखी का भी है जो स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दिया जाता है जिसके लिए समूह के पढ़ी लिखी सदस्यों की चयन कर उन्हें जल सखी का कार्य दिया जाता है जिसमे उन्हें ₹6,000 का मासिक वेतन दिया जाता है जल सखी का मुख्य कार्य उन्हें अपने ग्राम में चल रहे हर घर नल योजना के बिल वसूली और जल संबंधी समस्या का निपटारा करना है।

 

8. कृषि सखी की नौकरी

कृषि सखी एक स्वयं सहायता समूह के द्वारा चयनित किया जानेवाला नौकरी है जिसमें वैसे महिला का चयन किया जाता है जो पढ़ी लिखी भी हो साथ में खेती करने की कौशल भी जानती है वैसे महिलाओं को इसके लिए चयनित कर कृषि सखी का प्रशिक्षण दिया जाता है प्रशिक्षण के बाद ये वैसे महिला को मदद करती हैं जो खेती तो करना चाहते हैं लेकिन खेती करने के दौरान फसल की देखभाल और उनकी विकास के लिए लगने वाले और उनका संरक्षण के लिए लगने वाले कीटनाशकों के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं होती है। वैसे महिला किसान को कृषि सखी उत्तम तरीकों से खेती करवाकर अच्छा मुनाफा दिलवाते है जिससे महिला किसान भी अपनी खेत से आमदनी कर पाए।

जल सखी क्या है? जल सखी बन कमाएं ₹6000 महीना, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया

कृषि सखी क्या है? जाने वेतन, योग्यता कार्य कृषि सखी बनकर कमाएं ₹7000 माह

 

9. पशु सखी की नौकरी

हाल ही में सरकार ने स्वयं सहायता समूह में नौकरियां आई हैं, समूह के सदस्य को पशु सखी की नौकरी देने का एलान किया है। जिसमें स्वयं सहायता समूह की सदस्य को चयन कर या इच्छुक महिला खुद ही इसका आवेदन कर सकते हैं। पशु सखी कैसे बने इसका पूरा विस्तारित आर्टिकल लिखा गया है आप चाहें तो वहां जाकर इसकी जानकारी लें सकते हैं। पशु सखी का मुख्य कार्य पशु पालन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें पशु पालकों को लाभ पहुंचाना है। पशु सखी सर्वेक्षण कर दुधारू पशु की स्वास्थ संबंधी जानकारी उनका देख भाल करने की व्यवस्था को जान सकते हैं इसके बाद कमियां पाने पर तुरंत निपटारा करती है। जिससे पशुपालकों को सही निर्देश मिलने के कारण उन्हें पशु पालन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने पढ़ते हैं।

 

10. बिजली सखी का नौकरी

स्वयं सहायता समूह में नौकरियां पाने के लिए बिजली सखी का आवदेन कर सकते हैं। सदस्यों को बिजली सखी के रूप में चयनित किया जा रहा है जिसमे कम से 12वीं पास महिला बिजली सखी के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के बाद एग्जाम और इंटरव्यू पास करने होते हैं। पास हुई महिला बिजली सखी का प्रशिक्षण लेकर अपने गांव में कार्यक्षेत्र प्राप्त कर सकते हैं। बिजली सखी का मुख्य कार्य बिजली बिल का भुगतान और मीटर रीडिंग से लेकर बिजली संबंधी शिकायतों का निपटान करना होता है। स्वयं सहायता समूह में नौकरियां पाने के लिए बिजली सखी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पशु सखी क्या है? पशु सखी के द्वारा महिलाएं बन रहे हैं आत्मनिर्भर, वेतन 6000 माह

बिजली सखी क्या है? कैसे बने, लाभ, योग्यता, वेतन अवेदन प्रक्रिया

इन निम्न पदों के बारे में जानकारी दी गई को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इसकी आवेदन लिया जाता है और काम भी स्वयं सहायता समूहों के लिए ही करना होता है तथा इसमें सभी पोस्ट महिलाओं के लिए उपयुक्त होता है। जो भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह के साथ जुड़कर पैसे कमाना चाहते हैं तो इन पदों पर काम कर सकते हैं।

 

निष्कर्ष: स्वयं सहायता समूह में नौकरियां

आशा और उम्मीद है कि हमारे द्वारा पेश किया गया इस छोटी और महत्वपूर्ण जानकारी आपको अच्छा लगा होगा, कामकाजी महिलाएं या वैसे पढ़ी लिखी ग्रामीण महिलाएं जो काम कर के पैसे कमाना चाहते हैं और खोज रहे हैं की स्वयं सहायता समूह में नौकरियां तो इसकी जानकारी दिया गया है। स्वयं सहायता समूह में नौकरियां जिसमें स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को अध्यक्ष की नौकरी, सचिव की नौकरी, बिजली सखी की नौकरी, जल सखी की नौकरी, कृषि सखी की नौकरी पा सकते हैं। जिनमें चयनित महिलाओं को ₹6,000 से ₹9,000 रूपए प्रति माह वेतन दिया जाता है।

इसके बारे में अच्छे से समझने के उपरांत इन पदों पर नौकरियां कर सकते हैं। आपने जाना स्वयं सहायता समूह में कौन कौन सी नौकरियां हैं? स्वयं सहायता समूह में नौकरियां के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए उपलब्ध पोस्ट देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मैं पेशे से एक Web Developer हूं, और यहां आपको Financial Tips और नए स्टार्टअप की जानकारी दिया जाएगा।

4 thoughts on “स्वयं सहायता समूह में नौकरियां, महिलाएं को मिलने वाली 11+ नई रोजगार”

Leave a Comment