
स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाया जाता है? जाने स्वयं सहायता समूह में कितने रजिस्टर होते हैं? स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाएं? Register of Self Help Group
Swaym Sahayata Samuh ka Register स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के द्वारा संचालित समूह है जिसको सरकार ने कई योजनाओं से परिपूर्ण बनाकर महीलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। स्वयं सहायता समूह के मुख्य सदस्य जिन्हे समूह को संचालित करने का कार्य सौंपा जाता है उन्हें स्वयं सहायता समूह की संचालन हेतु कई प्रकार की रजिस्टर बनाने की आवश्यकता होती है।
लेकिन अगर यह जानकारी नहीं है की स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाएं? स्वयं सहायता समूह में कितने रजिस्टर होते हैं? तो इन सभी की जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से दिया गया है। आपसे अनुरोध है की अच्छे से समझने के लिए इसे पूरा जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं की स्वयं सहायता समूह की रजिस्टर कैसे बनाया जाता है?
स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाया जाता है?
स्वयं सहायता समूह की रजिस्ट्रेशन कराने से पहले स्वयं सहायता समूह को संचालन हेतु कई रजिस्टर बनाने की आवश्यकता होती है जिसमें स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की विवरण, हिसाब, बैठक की विवरण और लेखा जोखा लिखें जाते हैं। स्वयं सहायता समूह में लगभग 5 रजिस्टर होते हैं- (1) सदस्यता रजिस्टर (2) उपस्थिति और बैठक रजिस्टर (3) नगदी रजिस्टर (4) सदस्य बचत रजिस्टर (5) ऋण रजिस्टर जिसे बनाने की आवश्यकता होती है।
आईए विस्तार से जानते हैं की स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाएं? उससे पहले यह जान लेते हैं की स्वयं सहायता समूह में कितने रजिस्टर होते हैं?
ये भी पढ़ें –
स्वयं सहायता समूह किन चीजों के लिए ऋण देता है? महिलाओं को दिया जा रहा है ₹1,00,000 तक का लोन
जल सखी क्या है? जल सखी बन कमाएं ₹6000 महीना, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया
स्वयं सहायता समूह में कितने रजिस्टर होते हैं?
स्वयं सहायता समूह में कूल 5 रजिस्टर होते हैं। जिनमें निम्न रजिस्टर ये हैं।
i. सदस्यता रजिस्टर
ii. उपस्थिति और बैठक रजिस्टर
iii. नगदी रजिस्टर
iv. बचत रजिस्टर
v. ऋण रजिस्टर
1. सदस्यता रजिस्टर
जब स्वयं सहायता समूह की गठन किया जाता है तो समूह बनाने के लिए 10 से 12 महिलाओं की आपसी सहमति की जरूरत होती है जो स्वयं सहायता समूह के सदस्य के रूप में जुड़ते हैं इन सदस्यों का विवरण सदस्यता रजिस्टर में लिखा जाता है जिसमें उनका नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, पता और पति या अभिभावक का नाम लिखा जाता है। सदस्यता रजिस्टर स्वयं सहायता समूह की रजिस्ट्रेशन से पहले ही बनाया जाता है।
2. उपस्थिति और बैठक रजिस्टर
उपस्थिति और बैठक रजिस्टर स्वयं सहायता समूह की मुख्य रजिस्टर होते हैं जिनमें स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष के द्वारा सदस्यों की उपस्थिति इसी रजिस्टर में दर्ज करते हैं साथ में जितने भी साप्ताहिक बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ पदाधिकारी का उपस्थिति इस रजिस्टर में दर्ज करते हैं जिससे उनका एक सभी दिन का डाटा बना रहता है जो कभी भी किसी समय काम में लिया जा सकता है। इस रजिस्टर को स्वयं सहायता समूह की साप्ताहिक बैठक रजिस्टर कहा जाता है।
3. नगदी रजिस्टर
स्वयं सहायता समूह की लेन देन की लोखा जोखा जिस रजिस्टर में किया जाता है उसे नगदी रजिस्टर या नगदी लेन देन रजिस्टर कहा जाता है। इस रजिस्टर को मुख्य रजिस्टर के रूप में काम लिया जाता है जैसे की कोई भी लेन देन वह चाहे ऋण हो या बचत की लेन देन वे सभी इसी रजिस्टर में दर्ज किया जाता है हालांकि सभी का अलग अलग रजिस्टर होते हैं।
4. बचत रजिस्टर
स्वयं सहायता समूह में साप्ताहिक बैठक के दौरान हर समूह में सदस्यों के द्वारा हर सप्ताह के नियत दिन को बचत राशि जमा किए जाते हैं जिसकी विवरण बचत रजिस्टर में लिखा जाता है। सदस्य के द्वारा बचत राशि हर सप्ताह या बैठक की नियत तारीख को बचत राशि जमा किए जाते हैं जिनमें ₹10, ₹20 से ₹50 तक जमा कराए जाते हैं यह हर समूह और राज्यों में अलग अलग हो सकते हैं। यह राशि सदस्यों के नाम पर जमा होते हैं जो सदस्यता की समाप्ति पर लौटा दिया जाता है।
5. ऋण रजिस्टर
जैसा की आप लोग भी जानते होंगे की स्वयं सहायता समूह सदस्यों को ऋण भी उपलब्ध कराते हैं। सदस्यों के द्वारा लिए गए लोन की राशि और ऋण लेने वाले सदस्य की विवरण को एक रजिस्टर में लिखा जाता है जिसे ऋण रजिस्टर कहा जाता है।
इन सभी रजिस्टर के अलावा और भी जरूरत के अनुसार रजिस्टर को बनाया जा सकता है। जिसमें और कई योजनाओं के आने पर रजिस्टर की संख्या को बढ़ाई जा सकता है। स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर को देखने और रखने की जिम्मेवारी स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष के होते हैं।
निष्कर्ष: स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाया जाता है?
स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाएं? इसके बारे में विस्तारित से जनकारी दिया गया है जिनमें सभी रजिस्टर की जानकारी दिया गया है। जिसमें जाना की स्वयं सहायता समूह में कितने रजिस्टर होते हैं? स्वयं सहायता समूह में किस रजिस्टर को क्या काम है और क्यों बनाया जाता है? इसके बारे में एक व्यवस्थित आर्टिकल बनाया गया है।
स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाएं? इस आर्टिकल से जुड़े किसी भी प्रकार की प्रश्न या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं हमे आपके प्रश्नों को हल करने में खुशी होगी।
1 thought on “स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर कैसे बनाया जाता है? बनाने होते हैं इतने मुख्य रजिस्टर 2023”