स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है? जीविका में किए जानेवाले प्रमुख कार्य

स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है? जीविका में किए जानेवाले प्रमुख कार्य
स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है? जीविका में किए जानेवाले प्रमुख कार्य

 

स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है? महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह जिसे जीविका भी कहते हैं जिनकी माध्यम से कई तरह की लाभ महिलाओं तक पहुंचाई जाती है। लेकिन कुछ ऐसे भी कार्य होते हैं जो स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और मुख्य सदस्यों के लिए करना अनिवार्य होता है। चलिए जानते हैं स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है? Swaym Sahayata Samuh ke Mukhya Karye

वे कौन कौन से मुख्य कार्य हैं जो स्वयं सहायता समूह में किए जाते हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दिए जाने वाले लाभ और सुविधा का हिसाब किताब समूह के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा रखा जाता है। चलिए जानते हैं स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है?

 

स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है?

स्वयं सहायता समूह के सदस्यो के सहित मुख्य सदस्यों के ऊपर भी कई तरह की जिम्मेदारी होती है जिसे वे नियमित रूप से स्वयं सहायता समूह को संचालित करने के लिए कार्य करने अनिवार्य होते हैं जैसे की नियमित बैठक कराना, योजनाओं की जानकारी और प्रस्तावों को अन्य सदस्यों के साथ साझा कर सभी को सामान्य जानकारी और लाभ मुहैया कराना स्वयं सहायता समूह के मुख्य कार्य होते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं स्वयं सहायता समूह के द्वारा किए जानेवाले मुख्य कार्य क्या है?

 

सभी सदस्यों की विवरण तैयार करना

स्वयं सहायता समूह में सबसे पहला कार्य सभी सदस्यों के विवरण को तैयार करना होता है। जिसमें जो भी सदस्य से जुड़कर समूह का निर्माण हुआ है वे सभी सदस्यों के नाम और उनके उम्र और पत्राचार का पता सहित उनके पारिवारिक स्थिती का विवरण स्वयं सहायता समूह के सदस्य रजिस्टर में अंकित करना होता है।

 

साप्ताहिक समीक्षा बैठक करवाना

स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष और सचिव के मुख्य कार्य यह भी होते हैं की वे साप्ताहिक और मंथली बैठक कराए जिनमें सभी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज करे इस बैठक के दौरान ही सदस्यों के द्वारा लेन देन की राशि जमा कराना और समूह के विकास के लिए चर्चा कर नए नियम को लागू करने होते हैं।

 

नई योजनाएं की जानकारी साझा करना

जैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में नई योजनाएं की लागू होती है चाहे वे स्वयं सहायता समूह से जुड़े हो या नही उनकी जानकारी सभी सदस्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जनप्रचार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जानकारी और उनके लाभ लेने के लिए सारे नियमों को समझना और समझाना समूह के सदस्य के कार्य होते हैं।

 

 

लोन मुहैया कराना

स्वयं सहायता समूह के द्वारा सदस्यों की कई तरह की ऋण मुहैया कराया जाता है जिसके माध्यम से वे ग्रामीण विकास के साथ अपनी जीविका की स्थिती को सुधारने के लिए सरकार से राहत राशि या सहयोग राशि के रूप में समूह के द्वारा सदस्यों को ऋण दिया जाता है। राहत कोष ऋण और विकास ऋण सामिल होते हैं।

स्वयं सहायता समूह में महिलाओं को दिए जानेवाले ऋण की विस्तार से जानकारी दिया जा चुका है आप चाहें तो इसकी जानकारी ले सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह किन चीजों के लिए ऋण देता है? महिलाओं को दिया जा रहा है ₹1,00,000 तक का लोन

 

सभी सदस्यों के साथ समूह की विकास नीति बनाना

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पूरी सदस्यों के साथ किसी ऐसे रोजगार या बिजनेस की शुरूआत कर सदस्यों के साथ स्वयं सहायता समूह की विकास भी कर सकते हैं जिसकी सहायता राशि स्वयं सहायता समूह के द्वारा ऋण के रूप में ले सकते हैं।

 

नई नौकरियां प्रदान करना

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को कई तरह से रोजगार और नौकरियां प्रदान किया जाता है। स्वयं सहायता समूह के सदस्य इसका लाभ लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होते हैं। योग्यता और पात्रता के अनुसार इच्छुक महिलाऐं स्वयं सहायता समूह के द्वारा अपने ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

स्वयं सहायता के द्वारा दिए जानेवाले नौकरियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इसे पढ़ सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह में नौकरियां, महिलाएं को मिलने वाली 11+ नई रोजगार

 

स्वयं सहायता समूह के इन मुख्य कार्य के आलावा और भी कई ऐसे कार्य होते हैं जो वरीय अधिकारी के सुझाव और जरूरत के अनुसार किए जाते हैं।

 

निष्कर्ष: स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है?

आपने जाना की स्वयं सहायता समूह का मुख्य कार्य क्या है? जिसमें स्वयं सहायता समूह के द्वारा किए जानेवाले मुख्य कार्य और उनके नियम के बारे में जानकारी प्रदान किया गया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़े कई ऐसे जानकारी है जो रोजगार सखी के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है। इस टॉपिक से जुड़े किसी भी तरह की प्रश्न या सुझाव है तो पूछ सकते हैं।

रोजाना अपडेट पाने के लिए और प्रश्नों की जबाव तुरंत जानने के हमारे टेलीग्राम से जुड़ सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मैं पेशे से एक Web Developer हूं, और यहां आपको Financial Tips और नए स्टार्टअप की जानकारी दिया जाएगा।

Leave a Comment